
जून से अगस्त तक का राशन वितरण, शक्कर-नमक हर माह अलग मिलेगा

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य सरकार ने जून, जुलाई और अगस्त का चावल एक साथ जारी करने का निर्णय लिया है। राशन कार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार एक या तीन माह का चावल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि तीन माह का चावल एक साथ लेना अनिवार्य नहीं है। शक्कर, नमक, चना और गुड़ का वितरण हर माह अलग से किया जाएगा। नागरिक आपूर्ति निगम के स्टॉक के आधार पर इन वस्तुओं का वितरण होगा। हितग्राहियों को तीन माह का चावल और अन्य सामग्री 31 मई तक प्राप्त करनी होगी। जून माह में उचित मूल्य की दुकानों पर चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दुकान स्तरीय निगरानी समिति की उपस्थिति में वितरण होगा। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद हितग्राही राशन प्राप्त कर सकेंगे। ई-पोस मशीन से रसीद दी जाएगी।

प्रत्येक उचित मूल्य दुकान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। वह राशन सामग्री के भंडारण और वितरण का सत्यापन करेगा। दुकानों में पोस्टर, बैनर और अन्य माध्यमों से चावल वितरण की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। वितरण के लिए वाहन और सुरक्षित

About The Author










































