

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मुसरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रनसाय (पिता शिवलाल) के रूप में हुई है। घटना के समय रनसाय बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में पंकज राजवाड़े के अलावा एक अन्य भी घायल हो गए। घायल पंकज को 108 एंबुलेंस की मदद से मनेंद्रगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।

About The Author










































