
1 करोड़ से ज्यादा का इनामी नक्सली था बसवराज
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में टॉप नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराज समेत 26 नक्सली ढेर कर दिए गए। बसवराज पर एक करोड़ रुपए का इनाम था। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सली मारे गए, अधिकारियों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। तत्कालीन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर 2003 में अलीपीरी बम हमले के मुख्य साजिशकर्ता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज को भी 50 घंटे से ज्यादा समय से चल रहे इस ऑपरेशन में मार गिराया गया।


जानिए कौन था नंवबल्ला केशव राव ऊर्फ बसवराजू
नंवबल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू का उम्र करीब 70 साल था और वो श्रीकाकुलम जिले के जियन्नापेटा गांव का रहने वाला था। बसवराजू नवंबर 2018 से सीपीआई माओवादी संगठन का महासचिव था और पिछले 35 सालों से माओवादी संगठन की केन्द्रीय कमेटी का सदस्य था। बसवराजू एके 47 रायफल साथ रखता था. छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के इलाके में वो सक्रिय था। बता दें कि बसवराजू पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

बसवराजू ने वारंगल से की थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई
बसवराजू ने रिजनल इंजीनियरिंग कॉलेज वारंगल से बीटेक किया था। उसे नंवबल्ला केशव राव गनगन्ना, विजय, दरपू नरसिम्हा रेड्डी, नरसिम्हा, प्रकाश, कृष्णा आदि नामों से भी जाना जाता था। जानकारी के मुताबिक, उसने साल 1970 में घर छोड़ दिया था।


About The Author










































