अबूझमाड़ में 50 घंटे का नक्सल ऑपरेशन

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के संयुक्त नक्सल ऑपरेशन में जवानों ने 27नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में सबसे बड़ी सफलता एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता और नक्सलियों के जनरल सेक्रेटरी नम्बाला केशव राव उर्फ वसवा राजू का खात्मा है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना पर की गई।

माड़ के इलाके में सुबह से जारी मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने कई बड़े नक्सली लीडरों को घेर लिया है। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के कुछ अन्य शीर्ष नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। जवानों के घेरे में नक्सलियों के कंपनी कमांडर और पोलित ब्यूरो के सदस्यों के फंसे होने की सूचना है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। डीआरजी के जवान मौके पर डटे हुए हैं। यह वही नक्सली नेता है जिसकी देश भर की सुरक्षा एजेंसियां तलाश कर रही थीं। इस तरह डीआरजी के जवानों ने नक्सल मोर्चे पर एक नया इतिहास रच दिया है।

About The Author










































