वीडियो, बिग ब्रेकिंग : भूपेश बघेल भेजेंगे जेल, वही बनेंगे सीएम…” भाजपा विधायक रेणुका सिंह का कथित टेप लीक, विधायक ने कहा, सरकार से ऊपर के लोग खुश नहीं, हड़कंप!

Share this post:

अंदरूनी कलह या सत्ता परिवर्तन के संकेत? मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री के तीखे तेवरों ने हिलाया रायपुर से दिल्ली तक का सियासी गलियारा !

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक मंच पर एक ऐसा भूचाल आ गया है, जिसकी गूंज दिल्ली दरबार तक सुनाई देगी। भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक और तेजतर्रार आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ बातचीत का कथित सनसनीखेज ऑडियो लीक हो गया है। एक तरफ जहां सूबे में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहट तेज है, वहीं दूसरी तरफ अपनी ही सरकार के खिलाफ रेणुका सिंह के इन कथित बयानों ने भाजपा खेमे में खलबली मचा दी है।

इस वायरल ऑडियो में रेणुका सिंह न सिर्फ पूर्व सीएम भूपेश बघेल की वापसी का दावा कर रही हैं, बल्कि मौजूदा नेतृत्व पर भी बेहद गंभीर और तीखे सवाल खड़े कर रही हैं।

‘ऑडियो कांड’ के 4 सबसे बड़े और विस्फोटक दावे

​इस कथित बातचीत में रेणुका सिंह का जो अंदाज सामने आया है, उसने विरोधियों को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। ऑडियो की बड़ी बातें इस प्रकार हैं:

  1. ​भूपेश बघेल की वापसी का डर या दावा? रेणुका सिंह कथित तौर पर कह रही हैं— “उनको भूपेश बघेल भेजेंगे जेल। बनेगा सीएम वही। कांग्रेस तो बदले की भावना से काम करती है।”
  2. ​अफ़सरशाही और रिमोट कंट्रोल सरकार पर तंज: सत्ता के चरित्र पर बात करते हुए वे कहती हैं कि कोई भी सत्ता में बैठे, उसका स्वभाव एक ही होता है। लेकिन इस सरकार में अधिकारी… यहाँ की सरकार तो ऊपर से संचालित हो रही है।
  3. ​हाईकमान की नाराजगी का बड़ा खुलासा: मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा— “लेकिन किसी भी सीएम को बनाकर तत्काल हटाना… हटा तो नहीं सकते। ऊपर के लोग बहुत खुश थोड़ी हैं इनसे।”

क्रोनोलॉजी समझिए : क्यों बेहद खास है इस ‘ऑडियो बम’ की टाइमिंग ?

​यह ऑडियो ऐसे समय पर लीक हुआ है जब छत्तीसगढ़ की राजनीति में दो बड़ी घटनाएं एक साथ चल रही थीं:

​पहली घटना: कल ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल फेरबदल के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा था— “इंतजार कीजिए।”

​दूसरी घटना: ‘सुशासन तिहार’ के दौरान सोनहत के कुशहा में भाजयुमो जिला महामंत्री ने सीधे सीएम से शिकायत कर दी कि उनकी विधायक रेणुका सिंह क्षेत्र से गायब रहती हैं। इसके तुरंत बाद कार्यकर्ता से नाराजगी जताने के दौरान यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड हुई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।

सीएम की रेस से बाहर होने की ‘टीस’ या नई बगावत की आहट ?

​सियासी गलियारों में चर्चा है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद रेणुका सिंह का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहा था। लेकिन पासा पलटा और न सिर्फ उन्हें सीएम की रेस से बाहर किया गया, बल्कि विष्णुदेव साय कैबिनेट में उन्हें मंत्री तक नहीं बनाया गया। तभी से यह माना जा रहा था कि रेणुका सिंह के भीतर एक सियासी लावा सुलग रहा है, जो अब इस कथित ऑडियो के जरिए फूट पड़ा है।

आगे क्या? थमने वाली नहीं है ये सियासी आग

​यह महज एक ऑडियो का वायरल होना नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ भाजपा के भीतर चल रही आंतरिक खींचतान का सार्वजनिक होना है। अब देखना यह होगा कि इस बड़े खुलासे के बाद भाजपा आलाकमान डैमेज कंट्रोल कैसे करता है और इस पर रेणुका सिंह की आधिकारिक सफाई क्या आती है।

​वैधानिक स्पष्टीकरण: ‘नई पहल’ इस वायरल ऑडियो की सत्यता, प्रामाणिकता और आवाज की पुष्टि नहीं करता है। यह रिपोर्ट पूरी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल दावों और राजनीतिक चर्चाओं पर आधारित है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail