खनिज माफियाओं पर टूटेगा कलेक्टर का चाबुक ! अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर तत्काल एक्शन, जिला खनिज अधिकारी को जमकर लताड़ा

Share this post:

ग्राम पंचायत बिछियाटोला का मामला : पंचायत के पंच ने खोला मोर्चा, रात के अंधेरे में चेन माउंट और जेसीबी मशीनों से लूटी जा रही थी रेत

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़ । जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लिप्त खनिज माफियाओं के खिलाफ अब प्रशासन ने कड़े रुख अख्तियार कर लिए हैं। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बिछियाटोला में धड़ल्ले से चल रहे अवैध रेत खनन की गंभीर शिकायत मिलने पर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपस्थित जिला खनिज अधिकारी को तत्काल कड़े शब्दों में फटकार लगाई और बिना किसी देरी के मौके पर जाकर त्वरित व सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर के इस कड़े रुख से अवैध कारोबारियों और लापरवाह अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

रात भर गर्जती हैं मशीनें, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

​मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिछियाटोला का है। यहां के वार्ड क्रमांक 10 के स्थानीय पंच हीरालाल (पिता गिरधारी) ने सीधे कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर अवैध खनन के इस काले खेल का भंडाफोड़ किया।

​लिखित शिकायत में पंच ने आरोप लगाया है कि:

  • ​बाहरी लोगों का कब्जा: ग्राम पंचायत बिछियाटोला में संचालित रेत खदान को नियमों को ताक पर रखकर बाहरी लोगों को सौंप दिया गया है।
  • ​रात के अंधेरे में लूट: नियमों के विरुद्ध जाकर रात के समय बड़ी-बड़ी ‘चेन माउंट मशीन’ और ‘जेसीबी’ लगाकर नदी का सीना चीरा जा रहा है।
  • ​बड़ी गाड़ियों से परिवहन: रात भर बड़े-बड़े हाईवा वाहनों के माध्यम से रेत का अवैध रूप से परिवहन और सप्लाई की जा रही है।
  • अधिकारियों की लापरवाही: शिकायतकर्ता का कहना है कि इसकी शिकायत पहले भी कई बार जिला खनिज अधिकारी मनेंद्रगढ़ से की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद थे।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होना विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बिना किसी डर के अवैध रूप से चल रहे इस खेल को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

— हीरालाल, शिकायतकर्ता एवं पंच

कलेक्टर ने दिए जांच और त्वरित कार्रवाई के आदेश

​जनदर्शन में टोकन क्रमांक 2290126000505 के तहत दर्ज इस मामले को कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने बेहद गंभीरता से लिया। शिकायत पत्र के साथ संलग्न ‘रात के समय चलती हुई चेन माउंट मशीन’ के छायाचित्र (सबूत) को देखते ही उन्होंने खनिज विभाग की लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

​कलेक्टर ने जिला खनिज अधिकारी को दो टूक लहजे में कहा कि अवैध उत्खनन पर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तत्काल टीम गठित कर बिछियाटोला रेत खदान की जांच करने और अवैध रूप से चल रही भारी मशीनों को जब्त कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

​अब देखना यह होगा कि कड़े निर्देशों के बाद खनिज विभाग इस मामले में कितनी जल्दी और कितनी बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करता है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail