
टीबी मरीजों को मिलेगी पौष्टिक आहार की मदद, हर माह मिलेंगे 500 रुपए
कोरिया। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने निक्षय मित्र बनते हुए कोरिया जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए 60 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि में से कोरिया जिले के 10 टीबी मरीजों को एक वर्ष के लिए 60 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 500 रुपए मिलेंगे। यह राशि मरीजों के पौष्टिक आहार के लिए दी जा रही है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2025 तक देश और प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। राज्यपाल डेका ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समुदाय की भागीदारी को आवश्यक बताया है। वे जिलों के दौरों के दौरान स्वयं मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते हैं और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित करते हैं।



About The Author










































