वीडियो : लाल साड़ी मांग में सिंदूर, हाथ मे तिरंगा और मशाल के साथ किया जवानों का सम्मान

Share this post:

सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में निकली सिंदूर यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले भी लाल साड़ी में हाथ में तिरंगा लेकर पहुंची

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक विशेष सिंदूर यात्रा निकाली गई। स्वास्थ्य मंत्री व मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने यह यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक चंपादेवी पावले भी इस यात्रा में लाल साड़ी पहने हुए पहुंची और हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर पूरी यात्रा में शामिल रही।

यात्रा में शामिल महिलाओं ने लाल साड़ी पहनी और माथे पर सिंदूर लगाया। उनके हाथों में तिरंगा और मशालें थीं। यह यात्रा आगे चलकर मशाल रैली में तब्दील हो गई। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल खुद हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई के समर्थन में निकाली गई। सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस सफल अभियान ने भारत की सैन्य क्षमता को विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया है। देश भर में इसी तरह की तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail