वीडियो : सीएम साय के कड़े तेवर : कलेक्टर को लगाई फटकार, इंजीनियर को कहा गेट आउट

Share this post:

सुशासन तिहार के तहत सीएम साय चुकतीपानी पहुंचे, गांव में पानी की समस्या पर सब इंजीनियर को फटकारा, कलेक्टर को आवास योजना पर नाराजगी जताई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर गौरैला पेंड्रा मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी का आकस्मिक दौरा किया। वे हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे। स्कूल परिसर में महुआ पेड़ के नीचे मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के साथ खटिया पर बैठकर उन्होंने सुशासन तिहार की चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। चुकतीपानी में पानी की समस्या पर ग्रामीणों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने पीएचई सब इंजीनियर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नल जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कलेक्टर को घर-घर जाकर योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने चुकतीपानी में मिडिल स्कूल की मरम्मत और स्कूल ग्राउंड को मिनी स्टेडियम में विकसित करने की घोषणा की।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail