असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित; पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक की लहर
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक आज राजधानी के राजीव भवन में संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर घंटों मंथन चला। बैठक में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

संगठन की ‘सर्जरी’ और सख्त निर्देश
बैठक का मुख्य एजेंडा जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा करना था। दीपक बैज ने एक-एक जिले की रिपोर्ट कार्ड चेक की और स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन जिलों में बूथ कमेटियों का गठन अब तक पूर्ण नहीं हुआ है, वहां एक सप्ताह के भीतर हर हाल में काम पूरा किया जाए। इसके अलावा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ और पिछले 4 माह के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रस्ताव: भाजपा पर प्रहार और शोक संवेदना
बैठक में दो प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए:
- निंदा प्रस्ताव: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। कांग्रेस ने इसे देश के दलितों और आम आदमी का अपमान बताया।
- शोक प्रस्ताव: पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य रहीं वरिष्ठ नेता श्रीमती मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनकी सेवाओं को अमूल्य बताया गया।
बैठक में मौजूद रहे यह जिलाध्यक्ष
संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी प्रमुख जिलाध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई:



- रायपुर: कुमार मेनन (शहर), पप्पू बंजारे (ग्रामीण)
- दुर्ग संभाग: धीरज बाकलीवाल (शहर), राकेश ठाकुर (ग्रामीण), मुकेश चंद्राकर (भिलाई), चंद्रेश हिरवानी (बालोद), आशीष छाबड़ा (बेमेतरा), नवीन जायसवाल (कवर्धा)
- बिलासपुर संभाग: सुधांशु मिश्रा (शहर), महेन्द्र गंगोत्री (ग्रामीण), गजमती भानु (जीपीएम), घनश्याम वर्मा (मुंगेली), मुकेश कुमार राठौर (कोरबा शहर), मनोज चौहान (कोरबा ग्रामीण)
- बस्तर संभाग: सुशील मौर्य (जगदलपुर शहर), प्रेमशंकर शुक्ला (बस्तर ग्रामीण), बस्तर यादव (कांकेर)
- अन्य जिले: सुमित्रा धृतलहरे (बलौदाबाजार), सुखचंद बेसरा (गरियाबंद), द्वारिकाधीश यादव (महासमुंद), तारिणी चंद्राकर (धमतरी), जितेन्द्र उदय मुदलियार (राजनांदगांव शहर), विपिन यादव (राजनांदगांव ग्रामीण), सुरजीत सिंह ठाकुर (मोहला-मानपुर), कोमल दास साहू (खैरागढ़), राजेश अग्रवाल (जांजगीर-चांपा), रश्मि गबेल (सक्ति), शाखा यादव (रायगढ़ शहर), नागेन्द्र नेगी (रायगढ़ ग्रामीण), तारचंद देवांगन (सारंगढ़-बिलाईगढ़), शशि सिंह कोर्राम (सूरजपुर), हरिहर प्रसाद यादव (बलरामपुर), अशोक श्रीवास्तव (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)।
जिला प्रभारियों की गरिमामयी उपस्थिति:
बैठक में प्रभारियों ने भी अपनी रिपोर्ट पेश की, जिनमें प्रमुख रूप से:
डॉ. प्रेमसाय सिंह (सरगुजा), अरूण वोरा (रायपुर शहर), विनोद चंद्राकर (रायपुर ग्रामीण), कन्हैया अग्रवाल (बलौदाबाजार), सफी अहमद (बलरामपुर), डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव (मनेन्द्रगढ़), अमरजीत चावला (गरियाबंद), हितेन्द्र ठाकुर (महासमुंद), शाहिद खान (बालोद), सीमा वर्मा (दुर्ग शहर), नवाज खान (दुर्ग ग्रामीण), प्रमोद दुबे (भिलाई), सुनील महेश्वरी (बेमेतरा), दीपक दुबे (राजनांदगांव शहर), भुवनेश्वर बघेल (मोहला-मानपुर), कुलबीर छाबड़ा (खैरागढ़), पदम कोठारी (कवर्धा), देवचंद मातलम (बस्तर ग्रामीण), अवधेश गौतम (सुकमा), नरेश ठाकुर (कोण्डागांव), लेखराम साहू (कांकेर), सुबोध हरितवाल (बिलासपुर शहर), शैलेश नितिन त्रिवेदी (बिलासपुर ग्रामीण), शैलेश पांडे (जीपीएम), प्रेमचंद जायसी (मुंगेली), डॉ. विनय जायसवाल (कोरबा ग्रामीण), प्रशांत मिश्रा (जांजगीर-चांपा), हरीश परसाई (सक्ति), चंद्रदेव राय (रायगढ़ ग्रामीण), नोबेल वर्मा (सारंगढ़-बिलाईगढ़), भानुप्रताप सिंह (जशपुर) और मनोज गुप्ता (सूरजपुर) उपस्थित थे।
साथ ही संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री दीपक मिश्रा और सुबोध हरितवाल भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।




