बाघ से बच्चे को बचाने भिड़ी मादा भालू, वीडियो वायरल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। पांगुड़ में निर्माणाधीन सड़क के पास एक मादा भालू ने अपने बच्चे की रक्षा के लिए बाघ का सामना किया। मातृत्व की शक्ति के सामने बाघ को पीछे हटना पड़ा। यह वीडियो एक और महत्वपूर्ण तथ्य को उजागर करता है। लंबे समय से यह माना जा रहा था कि बस्तर क्षेत्र से बाघ विलुप्त हो गए हैं। लेकिन इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि बस्तर के जंगलों में अभी भी बाघों की मौजूदगी है। इस अद्भुत घटना को एक स्थानीय ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।


मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया में लिखा है कि,
‘मां आखिर मां होती है..’
अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही नई सड़क के बीच में मादा भालू अपने बच्चे को टाइगर से बचाने भिड़ गई। मां की ममत्व के आगे टाइगर को वहां से भागना पड़ा। इस दृश्य अबूझमाड़ के स्थानीय ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया है।
About The Author










































