The specified slider id does not exist.

रायपुर में अब पंडरिया के अपनों का ‘अपना घर’: विधायक भावना बोहरा ने ‘पंडरिया सेवा सदन’ कर जनता को समर्पित

Share this post:

“भावना दीदी की गारंटी” का एक और बड़ा प्रमाण : इलाज के लिए राजधानी आने वाले मरीजों के परिजनों को अब रुकने और भोजन की नहीं होगी चिंता

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर/पंडरिया। पंडरिया विधानसभा की जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए विधायक भावना बोहरा ने राजधानी रायपुर में ‘पंडरिया सेवा सदन’ की शुरुआत की है। अक्सर देखा जाता है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रायपुर आने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ठहरने और भोजन के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। जनता की इसी बुनियादी तकलीफ को दूर करने के लिए भावना बोहरा ने देवेंद्र नगर जैसे प्रमुख स्थान पर इस सर्वसुविधायुक्त सदन को जनता के नाम कर दिया है।

सुविधा नहीं, ‘संवेदना’ का केंद्र है सेवा सदन

​राजधानी के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में स्थित यह सेवा सदन केवल एक ईंट-पत्थर का भवन नहीं, बल्कि उन परिजनों के लिए एक बड़ा सहारा है जो अस्पताल की भागदौड़ में थक जाते हैं। विधायक भावना बोहरा ने स्पष्ट किया है कि यहाँ आने वाले पंडरिया विधानसभा के हर नागरिक को अपनापन महसूस होगा।

सदन की प्रमुख विशेषताएं:

  • निःशुल्क आवास: मरीजों के परिजनों के लिए ठहरने की पूरी तरह निशुल्क व्यवस्था।
  • सात्विक भोजन: शुद्ध, सात्विक और घर जैसा भोजन परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा।
  • आधुनिक सुविधाएं: स्वच्छ कमरे, सुरक्षित वातावरण, बिस्तर, पर्याप्त जल आपूर्ति और बिजली की व्यवस्था।
  • सुरक्षित माहौल: विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया है।

“भावना दीदी की गारंटी” — सेवा का अटूट संकल्प

पंडरिया विधानसभा में चुनाव के दौरान और उसके बाद भी विधायक भावना बोहरा ने ‘जनसेवा’ को अपनी प्राथमिकता बताया था। पंडरिया सेवा सदन का शुभारंभ उनके उन्हीं वादों की एक मजबूत कड़ी है, जिसे क्षेत्र की जनता ‘भावना दीदी की गारंटी’ के रूप में देख रही है। यह पहल उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगी जो निजी होटलों या धर्मशालाओं का खर्च वहन नहीं कर पाते थे।

जरूरत पड़ने पर यहाँ करें संपर्क

​पंडरिया विधानसभा का कोई भी निवासी, जो रायपुर में उपचार हेतु आ रहा है, वह इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपनी सुविधा सुनिश्चित कर सकता है:

7747892000

7747992000

मरे पंडरिया परिवार की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है। जब लोग इलाज के लिए रायपुर आते हैं, तो बीमारी के तनाव के बीच ठहरने और खाने की चिंता उन्हें और तोड़ देती है। ‘पंडरिया सेवा सदन’ इसी चिंता को दूर करने का एक छोटा सा प्रयास है। यह भवन पंडरिया के हर उस परिवार का अपना घर है जो मुश्किल घड़ी में यहाँ आता है। मेरा संकल्प है कि मेरे क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति राजधानी में खुद को अकेला न समझे। जनसेवा का यह सिलसिला आपके आशीर्वाद से अनवरत जारी रहेगा।

– भावना बोहरा (विधायक, पंडरिया)

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail