The specified slider id does not exist.

मनेंद्रगढ़ में RSS की भव्य ‘प्रमुख जन गोष्ठी’: कैलाश जी के संबोधन को सुनने उमड़ा जनसमूह

Share this post:

शताब्दी वर्ष के संकल्पों से गूँजा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल क्षेत्र प्रचार प्रमुख कैलाश चंद्र ने दिया ‘पंच परिवर्तन’ का संदेश

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मनेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ रविवार को स्थानीय दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता रही, जिन्होंने समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रहा, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं और आयोजन टीम के समन्वित प्रयास स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुए। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और सहभागिता का संतुलित वातावरण देखने को मिला, जो संघ कार्य की विशेषता को दर्शाता है।

‘स्व’ का बोध ही राष्ट्र की शक्ति — कैलाश चंद्र जी

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्षेत्र प्रचार प्रमुख (मध्य क्षेत्र) कैलाश चंद्र जी ने अपने उद्बोधन में ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परोपकार ही परम धर्म है और कर्म ही मनुष्य का वास्तविक पुरुषार्थ है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए गए कर्मयोग के संदेश को जीवन में उतारना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र सेवा है।

उन्होंने भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर बल देते हुए कहा कि अपनी गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों और ‘स्व’ के बोध को जागृत करना समय की आवश्यकता है। महापुरुषों के उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने “मातृवत् परदारेषु, पर द्रव्येषु लोष्ठवत” जैसे आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

संस्कारित समाज के निर्माण का आह्वान

कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने तथा विशेष रूप से नई पीढ़ी को संस्कारित करने पर जोर दिया गया। परिवार एवं समाज में मूल्याधारित शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए संघ के माध्यम से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम के संयोजन में स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में डॉ. राहुल तिवारी ने दायित्व का निर्वहन किया, जबकि मंच संचालन देवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विभाग संघचालक प्रणव चक्रवर्ती, नगर संघचालक रमेश धर दीवान एवं जिला संघचालक नीरज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित जिला संघचालक नीरज अग्रवाल जी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail