महागाथा : पंडरिया में गूँजा वीरांगना अवंती बाई का शौर्य, मुख्यमंत्री साय ने दी विकास की सौगात

Share this post:

विधायक भावना बोहरा की सक्रियता : 400 किमी सड़क, 35 हजार आवास और बेटियों के लिए फ्री बस सेवा से बदला क्षेत्र का भूगोल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सेमरिया/पंडरिया। विधानसभा की धरती आज शौर्य और संकल्प की साक्षी बनी। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने विधानसभा के 6 अलग-अलग गांवों में रानी अवंती बाई की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण कर लोधी समाज की गौरवशाली परंपरा को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोधी समाज भवन और सहसपुर लोहारा में मिनी स्टेडियम निर्माण की बड़ी घोषणा कर क्षेत्रवासियों को उत्साह से भर दिया।

वीरांगना का बलिदान अद्वितीय: मुख्यमंत्री

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जो अलख जगाई, वह आज भी हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हमारी सरकार केवल विकास ही नहीं कर रही, बल्कि ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026’ के माध्यम से उन ताकतों पर भी लगाम कस रही है जो अवैध धर्मांतरण के जरिए समाज को बांटने की कोशिश करते हैं।

भावना बोहरा का ‘विकास मॉडल’: आंकड़ों की जुबानी

​कार्यक्रम की सूत्रधार और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में पिछले ढाई वर्षों के विकास का जो खाका खींचा, उसने विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं छोड़ा। भावना बोहरा ने बताया कि:

  • ​सड़कों का जाल: महज ढाई साल में 400 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ और 200 किमी की नई स्वीकृति मिली है।
  • ​शिक्षा और बेटियाँ: 1000 छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसें संचालित हो रही हैं, ताकि कॉलेज की शिक्षा में दूरी बाधा न बने।
  • ​स्वास्थ्य क्रांति: 8 निःशुल्क एम्बुलेंस से 35 हजार लोगों को मदद मिली और 13 हजार लोगों ने पैथ लैब का लाभ उठाया।
  • ​किसानों को संबल: 300 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं से सूखे खेतों तक पानी पहुँचाने का संकल्प पूरा हो रहा है।

धर्मांतरण के खिलाफ ऐतिहासिक कदम

​विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्रों में भोले-भाले आदिवासियों को बहलाने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने गर्व से साझा किया कि पंडरिया में 400 से अधिक लोगों की ‘घर वापसी’ कराई गई है, जो अपनी मूल सांस्कृतिक जड़ों से फिर जुड़ गए हैं।

नगर विकास और अधोसंरचना

​पंडरिया और पांडातराई बाइपास, नालंदा परिसर लाइब्रेरी, नवीन नगर पालिका भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन जैसे कार्यों ने पंडरिया को एक ‘आदर्श विधानसभा’ की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित लोधी समाज के पदाधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail