स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ के विकास को लगे ‘पंख’ : 11 विकास कार्यों के लिए 2.07 करोड़ की बड़ी स्वीकृति

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के लिए 2 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत वाले 11 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

​अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से स्वीकृत ये कार्य न केवल शहर की सुरक्षा और सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को भी सुगम बनाएंगे।

इन कार्यों को मिली है हरी झंडी:

  • ​पुलिया निर्माण: ग्राम पंचायत मुसरा के ग्राम धुमाडांड (तेन्दुनाला) में आवागमन सुगम करने हेतु 15 लाख रुपए की स्वीकृति।
  • ​धार्मिक स्थलों का उजियारा: सिद्धबाबा मंदिर घाट, खाटू श्याम मंदिर और चिरमिरी के पहाड़ शिव मंदिर व सिद्धबाबा गुफा पोड़ी में हाई मास्ट लाइट और तड़ित चालक स्थापना के लिए राशि स्वीकृत।
  • ​शहर के प्रमुख चौक-चौराहे: गुरुद्वारा चौक, हजारी चौक, रेलवे स्टेशन, खेडिया टॉकीज, पी.डब्लू ऑफिस और विवेकानंद कॉलेज के पास हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।

सुरक्षा और आधुनिकता का संगम

इन सभी प्रमुख स्थानों पर AC/DC हाई मास्ट लाइट के साथ-साथ तड़ित चालक (Lightning Arrester) भी लगाए जाएंगे। इससे न केवल रात के समय शहर रोशनी से जगमगाएगा, बल्कि मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

संकल्पित नेतृत्व, सशक्त मनेंद्रगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर कृतसंकल्पित हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंत्री जी के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इन 11 कार्यों की सौगात मिलने से क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail