

देवराहा बाबा सेवा समिति ने जताया प्रेमाबाग परिसर के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए कलेक्टर समेत तीन अधिकारियों का आभार
कोरिया। देवराहा बाबा सेवा समिति ने प्रेमाबाग परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी का विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी और जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। समिति ने मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में तीनों अधिकारियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। यह सम्मान प्रेमाबाग परिसर में विकास कार्यों को मंजूरी देने के लिए दिया गया।

About The Author










































