
2026 से 2029 तक की एक्सपायरी वाली दवाएं फेंकी गईं, दवाइयों में CGMSC का होलोग्राम लगा मिला
कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में नुरुल हुडा मैरेज हॉल के पीछे झाड़ियों में सरकारी जीवन रक्षक दवाइयां मिली हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर जांच में पता चला कि ये दवाइयां अभी भी उपयोग योग्य हैं। इन दवाइयों की एक्सपायरी 2026 से 2029 तक है।दवाइयों पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) का होलोग्राम लगा हुआ है। यह होलोग्राम पुष्टि करता है कि ये दवाइयां सरकारी आपूर्ति की हैं। ये दवाइयां गरीब मरीजों को मुफ्त में दी जानी थीं।

इस घटना के बाद जिले में हलचल मच गई है। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। सवाल उठ रहा है कि इतनी मात्रा में सरकारी दवाइयां बाहर कैसे पहुंचीं।
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने नई पहल से जांच शुरू होने की बात कही है। जनता जानना चाहती है कि दोषियों पर कार्रवाई कब होगी। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।
About The Author










































