संगठन की मजबूती के लिए ‘गांव-गांव’ पहुंच रहे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा : ब्लॉक कांग्रेस मनेंद्रगढ़ की अनूठी पहल

Share this post:

पाराडोल, बंजी और बुंदेली में कार्यकारिणी का गठन, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, जनहित के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर ने संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक नई और ऐतिहासिक परिपाटी की शुरुआत की है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंच रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पाराडोल, बंजी एवं बुंदेली में विस्तृत बैठकें आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह पहला अवसर है जब ब्लॉक अध्यक्ष स्वयं गांव-गांव पहुंचकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और संगठन को जमीनी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी: सौरभ मिश्रा

​बैठकों को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा:

कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमारी प्राथमिकता संगठन को हर गांव और हर बूथ तक ले जाना है। हम गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ेंगे। आने वाले समय में जनता की समस्याओं को लेकर हम सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करेंगे।

ग्रामीण नेतृत्व ने सराहा ‘धरातल’ वाला दृष्टिकोण

​ब्लॉक नेतृत्व के इस कदम को स्थानीय नेताओं ने ऐतिहासिक बताया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह श्याम ने कहा कि गांव-गांव जाकर कार्यकारिणी बनाना एक सराहनीय पहल है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। वहीं, झगराखांड मंडलम अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि ब्लॉक नेतृत्व का खुद चलकर ग्रामीणों के पास पहुंचना एक सशक्त लोकतांत्रिक सोच का परिचायक है, जिससे कांग्रेस का आधार और भी मजबूत होगा।

जनता की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

​बैठक के दौरान गांवों की स्थानीय समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। उपस्थित सभी नेताओं और पंच-सरपंचों ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे जन-जन की आवाज को बुलंद करेंगे और पार्टी के जनसंपर्क अभियान को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इन बैठकों में मुख्य रूप से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह श्याम, झगराखांड मंडलम अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जनपद सदस्य सीता देवी आयाम, बंजी सरपंच देव कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, उमेंद्र सिंह, चन्द्र भान सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पंच और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail