
जयश्री कुशवाहा बनी आरक्षक
कोरिया। जिले में दिवंगत आरक्षक संतोष कुशवाहा की पत्नी जयश्री कुशवाहा को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने उन्हें आरक्षक (जी.डी.) के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा।जयश्री कुशवाहा ने अपने पति के निधन के बाद पुलिस अधीक्षक कोरिया के समक्ष अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया को पूरा किया। को जयश्री कुशवाहा को आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई। यह नियुक्ति परिवार को आर्थिक और मानसिक सहारा देगी। साथ ही यह दिवंगत अधिकारी की सेवाओं के प्रति विभाग की कृतज्ञता को भी दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक ने नई नियुक्त आरक्षक को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से काम करने की शुभकामनाएं दीं।


About The Author










































