गैर राजनैतिक संस्था समाधान मंच कोरिया का हुआ गठन, पुष्पेंद्र राजवाड़े अध्यक्ष मनोनीत

Share this post:

अधिवक्ता जयचन्द सोनपाकर व समय लाल चेरवा होंगे कार्यकारी अध्यक्ष

कोरिया । विकासखण्ड मुख्यालय सोनहत में गैर राजनैतिक बैठक आहूत की गई जिसमें क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु एवं शासन की जनकल्याण कारी योजनाओ के लाभ से लोगो को जोड़ने के लिए एक गैर राजनैतिक संगठन का गठन किया जिसका नाम सर्वसम्मती से “समाधान मेच कोरिया ” रखा गया, बैठक में उपस्थित जनों के प्रस्ताव पर सर्व सम्मती से पुष्पेन्द्र राजवाड़े जी को समाधान मैच कोरिया का अध्यक्ष मनोनीत किया गया वही समयलाल कमलवंशी एवं अधिवक्ता जयचंद सोनपाकर जी को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया कोषाध्यक्ष हेतु लव प्रताप सिंह को मनोनीत किया गया । उपाध्यक्ष के लिए जय प्रकाश राजवाड़े ग्राम ढूंम्माडाण्ड, सह सचिव मोहन प्रसाद यादव ऊपर पारा सोनहत एवं सूर्यप्रकाश साहू , संरक्षण एवं मार्गदर्शक सदस्य राम कुमार साहू, राजन पाण्डेय ,अनित दुबे को मनोनीत किया गया वही मीडिया सलाहकार की भूमिका रवि रंजन सिंह एवं राजन पाण्डेय की होगी

कानूनी सलाहकार भी हुए नियुक्त

समाधान मंच कोरिया के गठन के दौरान सर्व सम्मति से कानूनी सलाहकार भी मनोनीत किये गए हैं जिसमे जय प्रकाश शुक्ला अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर, रजा अली अंसारी अधिवक्ता जिला न्यायालय बैकुंठपुर, के अलावा खुद कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता जयचन्द सोंपाकर भी रहेंगे , जो समाधान मंच के माध्यम से आम जनता को निःशुल्क विधिक सलाह उपलब्ध कराते हुए समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध रहेंगे एवं सहयोग भी करेंगे

क्या कार्य होंगे समाधान मंच के

बैठक के दौरान समस्त सदस्यो के द्वारा चर्चा कर समाधान मंच के द्वारा किये जाने वाले कार्य को प्रस्तावित एवं अनुमोदित भी किया गया
जिसमे कोरिया जिले के विभिन्न पंचायतो में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु समय समय पर शासन, प्रसासन को सापन प्रेषित करना,समाज में पिछड़े, लोगो, किसी जटिल समस्या से पिडित व्यक्ति या समुह को उनके संवैधानिक अधिकारों को दिलाने का प्रयास करना, जागरूकता अभियान चला कर लोगो को शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आम जनों को जागरूक करना, भारत के संविधान, मौलिक अधिकारों एवं कानून की जानकारी शिविर के माध्यम से लोगो तक पहुंचाना एवं जागरूक करना
वार्यावरण संतुलन बनाने प्रति वर्ष बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करना, गरीब लोगो को शिक्षा एवं उचित इलाज उपलब्ब्ध कराना
सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को धर्म व समाज के साथ जोड़ने के कार्य शामिल रहेंगे

पँचायत स्तर पर होगा विस्तार

समाधान मंच के अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि समाधान मंच की मुख्य कार्यकारणी गठित होने के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान मंच का विस्तार कर लोगो को जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके और उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके, सभी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का कार्य समाधान मंच के द्वारा किया जाएगा।
समाधान मंच की बैठक के दौरान पुष्पेंद्र राजवाड़े अधिवक्ता जयचन्द सोंपकर अधिवक्ता रजा अली अंसारी, अधिवक्ता जय प्रकाश शुक्ला,अधिवक्ता एजाज कुरेशी समय लाल कमलवंशी ,जयप्रकाश राजवाड़े, मैनेजर भगत शब्बीर मोमिन,कपिल सिंह सोना सिंह दिनेश राजवाड़े,रमेश राजवाड़े, प्रफुल दत्त पाण्डेय, संतोष कुमार रवि रंजन सिंह, राजन पाण्डेय, राम कुमार साहू, अनित दुबे बालकारण सोनपाकर, पंकज दुबे अशीस सोनी उदय राज सिंह सूर्य प्रकाश साहू सहित सोनहत बैकुंठपुर और पटना क्षेत्र से अन्य सदस्य उपस्थित रहे

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail