नन्हे सितारों की सतरंगी दुनिया : अलास्का ग्रुप ऑफ एजुकेशन का वार्षिक उत्सव ‘वन नेशन मैनी रिदम्स’ कल

Share this post:

कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि, प्रगति मैदान में दिखेगी एकता और आनंद की अनूठी झलक

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके ‘अलास्का ग्रुप ऑफ एजुकेशन’ के तत्वावधान में कल, 1 फरवरी 2026 को भव्य वार्षिक उत्सव (Annual Day 2025-26) का आयोजन होने जा रहा है। ‘एकता और आनंद का उत्सव’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में लिटिल मिलेनियम, अलास्का पब्लिक स्कूल और अलास्का कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।

वीआईपी अतिथियों की मौजूदगी में सजेगी शाम

संस्था के संचालक फिरोज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव करेंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, पूर्व अध्यक्ष प्रभा पटेल और लिटिल मिलेनियम एजुकेशन की सीनियर एकेडमिक मैनेजर मुनज्जा सबीन उपस्थित रहेंगी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजेगा प्रगति मैदान

​वार्षिक उत्सव का आयोजन मनेंद्रगढ़ के अमाखेरवा स्थित प्रगति मैदान में दोपहर 2:30 बजे से किया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘One Nation Many Rhythms’ (एक राष्ट्र, कई लय) रखी गई है, जिसके माध्यम से नन्हे बच्चे भारत की विविध संस्कृति और एकता को नृत्यों और नाटकों के जरिए जीवंत करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण :

  • ​दिनांक: 01/02/2026
  • ​समय: दोपहर 2:30 बजे से
  • ​स्थान: प्रगति मैदान, अमाखेरवा, मनेंद्रगढ़ (जिला-MCB)
  • ​आयोजक: अलास्का ग्रुप ऑफ एजुकेशन (लिटिल मिलेनियम, APS, अलास्का कंप्यूटर इंस्टीट्यूट)

​संस्था परिवार ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और अभिभावकों को इस “एकता और हर्ष” के उत्सव में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail