सुधर जाइए! वरना एसपी खुद काटेंगी चालान : मनेंद्रगढ़ में एसपी रत्ना सिंह का ऑन-द-स्पॉट एक्शन, बेतरतीब पार्किंग पर भारी जुर्माना !

Share this post:

बाजार में अचानक जब पहुंचीं एसपी: मनेंद्रगढ़ की सड़कों पर मची खलबली, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों की शामत !

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़|शहर की सड़कों पर आज नजारा कुछ अलग ही था। जब शहर के व्यस्त बाजार इलाके में जिले की पुलिस कप्तान रत्ना सिंह खुद दलबल के साथ पैदल गश्त पर निकलीं, तो बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों के पसीने छूट गए। ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी ने न केवल मोर्चा संभाला, बल्कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर तत्काल चालानी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

कोतवाली प्रभारी के साथ बाजार में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

​एसपी रत्ना सिंह के साथ सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शहर के मुख्य बाजार इलाके में वर्षों से जाम और अव्यवस्थित पार्किंग एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए खुद निरीक्षण किया और मौके पर ही सड़क घेरकर खड़ी की गई गाड़ियों पर कार्रवाई शुरू करवा दी।

जिले में पहली बार दिखा ऐसा ‘एक्शन मोड’

​स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के बीच यह चर्चा का विषय है कि जिले के इतिहास में पहली बार किसी पुलिस अधीक्षक (SP) को इस तरह सीधे सड़क पर उतरकर ट्रैफिक दुरुस्त करवाते देखा जा रहा है। एसपी की इस सक्रियता ने उन वाहन मालिकों में ‘खौफ’ पैदा कर दिया है जो बाजार को पार्किंग स्टैंड समझकर कहीं भी गाड़ी खड़ी कर देते थे।

बेहतर ट्रैफिक के लिए कड़ा संदेश

​निरीक्षण के दौरान एसपी रत्ना सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दुकानदारों और आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना भुगतने के लिए तैयार रहें।

बाजार में आम जनता को चलने में असुविधा न हो और जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

रत्ना सिंह, पुलिस अधीक्षक

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail