​मनेंद्रगढ़ में सत्ता के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: नगरपालिका के गेट पर भारी धक्का-मुक्की; पार्षद अजय जायसवाल की ‘आमरण अनशन’ की चेतावनी

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली और बढ़ती ‘तानाशाही’ के खिलाफ आज कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया। बुधवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की से नगर का माहौल गरमा गया।

“15 दिन में मांगें पूरी न हुईं तो आमरण अनशन”: अजय जायसवाल का कड़ा रुख

​घेराव के दौरान कांग्रेस पार्षद अजय जायसवाल ने नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ (CMO) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन तानाशाही, भेदभाव और पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहा है। जायसवाल ने हुंकार भरते हुए घोषणा की— “अगर जनता की जायज मांगों को 15 दिनों के भीतर पूरा नहीं किया गया, तो मैं नगरपालिका कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाऊंगा।”

राजीव गांधी चौक से शुरू हुआ ‘न्याय का सफर’

​प्रदर्शन की शुरुआत राजीव गांधी चौक से हुई, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का आगाज किया। इसके बाद रैली की शक्ल में कार्यकर्ताओं का रेला नगरपालिका कार्यालय पहुँचा, जहाँ भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच गेट पर जमकर प्रदर्शन हुआ।

पूर्व दिग्गजों ने याद दिलाई ‘लोकतंत्र की गरिमा’

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने वर्तमान प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पूर्व के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले बिना किसी भेदभाव और तानाशाही के काम होते थे, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में केवल पक्षपात का बोलबाला है।

क्यों बढ़ रहा है आक्रोश ?

मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लंबे समय से लग रहे थे। आज का यह प्रदर्शन न केवल प्रशासन के खिलाफ एक चेतावनी है, बल्कि आने वाले समय में जिले की राजनीति में एक बड़े आंदोलन की आहट भी है।

इनकी रही मौजूदगी

अशोक श्रीवास्तव (जिला कांग्रेस अध्यक्ष), राजकुमार केशरवानी (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), प्रभा पटेल (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), कृष्ण मुरारी तिवारी (पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष), सौरभ मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष), रामनरेश पटेल (ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष/अधिवक्ता), अजय जायसवाल (पार्षद), अनिल प्रजापति (नेता प्रतिपक्ष/पार्षद), किरण कुजूर (पार्षद), स्वप्निल सिन्हा (पार्षद), मुकेश अग्रवाल (पार्षद), गिरधर जायसवाल (पार्षद), व्यंकटेश सिंह, पूनम सिंह (प्रवक्ता), इमरान खान, मोहम्मद सईद, रवि जैन, हाफिज मेमन, गुलाम हैदर, स्नेहिल शुक्ला, कासिम अंसारी, हैप्पी पूरी, राजेश शर्मा, जगदीश मधुकर, रंजन शर्मा एवं अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजन।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail