
रामगढ़ में एक साल से बंद है BSNL टावरः मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीण, 25 मई के सुशासन तिहार का करेंगे बहिष्कार
इस लिंक पर क्लिक कर देखिए कैसे लकड़ी के टावर के सहारे मोबाइल चलाते है ग्रामीण

कोरिया। जिले के सोनहत तहसील स्थित रामगढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या गंभीर बनी हुई है। यहां BSNL का टावर पिछले एक साल से बंद पड़ा है। चार साल पहले क्षेत्र में कई टावर लगाए गए थे। इनमें से एक टावर रामगढ़ में चालू किया गया था, जो अब बंद है। बाकी टावर अभी तक चालू ही नहीं किए गए।
ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार कलेक्टर और BSNL कार्यालय में निवेदन किया। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस वजह से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। वर्तमान में ग्रामीण लकड़ी के टावर का सहारा लेकर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्थानीय विधायक रेणुका सिंह ने चुनाव के दौरान टावर लगवाने और चालू करवाने का वादा किया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डिजिटल भारत के इस युग में भी ग्रामीणों को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे 25 मई को रामगढ़ में होने वाले सुशासन तिहार का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, सांसद और विधायक को भी पत्र भेजा है।

About The Author










































