राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा आक्रोशित

Share this post:

जन समस्या निवारण शिविर में विधायक संगीता सिन्हा

बालोद जिले के कनेरी गांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में पहुंची थी संजारी बालोद से कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा

शिविर के दौरान विधायक ने अफसरों, कर्मचारियों से राजस्व प्रकरण को लेकर क्या कहा, इस लिंक पर क्लिक कर सुनिए

बालोद। छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान बालोद जिले के कनेरी गांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद सामने आया है। संजारी बालोद विधानसभा की कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने नामांतरण, बटांकन, पट्टा और आवास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पास 3-4 आवास हैं, जबकि गरीब लोग एक छत के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

बालोद में 10 हजार में से सिर्फ 5 हजार मामलों का निपटारा, प्रदेश में 29वें स्थान पर जिला

राजस्व प्रकरणों के निपटारे में बालोद जिले की स्थिति चिंताजनक है। जिले में अब तक कुल 10,696 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इनमें से केवल 5,444 प्रकरणों का निराकरण हुआ है। 50.93 प्रतिशत के निपटारा दर से बालोद प्रदेश में 29वें स्थान पर है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर में औचक निरीक्षण कर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। पंचायतों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail