
जनपद पंचायत सोनहत में अविनाश पाठक को सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने बनाया अपना प्रतिनिधि
सोनहत। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की जनपद पंचायत सोनहत में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अविनाश पाठक को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अविनाश पाठक सोनहत विकासखंड के ग्राम पंचायत कुशमहा के निवासी हैं। वे पूर्व में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्हें जनपद पंचायत सोनहत की समस्त बैठकों में सांसद का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार दिया गया है।


आपको बता दे कि अविनाश पूरे सोनहत ब्लाक की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहते है और उनके निदान के लिए पत्राचार करते रहते है। अविनाश छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे है। पहले एनएसयूआई फिर युवक कांग्रेस में अविनाश पाठक कई पदों का दायित्व संभाल चुके है।
अविनाश ने अपनी नियुक्ति के लिए कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डाक्टर चरणदास महंत, भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो का आभार जताते हुए बेहतर जिम्मेदारी निभाने की बात कही है।
नियुक्ति की जानकारी जनपद पंचायत सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र के माध्यम से दी गई।

About The Author










































