भाजपा सरकार आने के बाद दूसरी बार MCB पहुँच रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल : जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पिता के निधन पर जताएंगे शोक

Share this post:

पूर्व सीएम के आगमन को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, खड़गवां से अमरकंटक के लिए होंगे रवाना

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल कल मंगलवार को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री बघेल यहाँ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से सौजन्य भेंट कर संवेदनाएं प्रकट करेंगे।

जिला निर्माता का दौरा

उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को जिला बनाने का ऐतिहासिक निर्णय भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान लिया था। कोरिया जिले से पृथक कर इस नए जिले की सौगात देने वाले ‘जिला निर्माता’ के आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और भाजपा सरकार के गठन के बाद इस नवगठित जिले में भूपेश बघेल का यह दूसरा दौरा है, जो राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर खड़गवां पहुँचेंगे। यहाँ अशोक श्रीवास्तव के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात वे सड़क मार्ग से पेंड्रा होते हुए पवित्र नगरी अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यकर्ताओं की रहेगी भारी मौजूदगी

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों में जिला कांग्रेस कमेटी जुटी हुई है। खड़गवां में उनके आगमन के दौरान जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। एक तरफ जहाँ यह दौरा व्यक्तिगत संवेदना प्रकट करने का है, वहीं दूसरी ओर इसे जिले में कांग्रेस की सक्रियता और जमीनी पकड़ को मजबूत करने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail