
अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने 12 वी में 9 वी रैंक लाने वाली बेटी को दिया टैबलेट, CA बनने का है सपना
अकलतरा। बलौदा क्षेत्र के पंतोरा गांव की छात्रा खुशी देवांगन ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉमर्स संकाय की छात्रा खुशी ने 500 में से 480 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है। अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह ने खुशी से मुलाकात की। उन्होंने छात्रा को टैबलेट पीसी भेंट किया। यह टैबलेट उनकी आगे की पढ़ाई में सहायक होगा।
खुशी के पिता एक छोटी बर्तन की दुकान चलाते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा चार बहनें हैं। परिवार के सभी सदस्यों ने खुशी की पढ़ाई में पूरा सहयोग किया है। खुशी का लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है।

विधायक राघवेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “किसानों की सिंचाई” और “बच्चों की पढ़ाई” उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने खुशी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।








