भाजपा जिलाध्यक्ष के विरोध पर तस्करों का ऑडियो वायरल, कहा भाजपा जिलाध्यक्ष ज्यादा उचकते है, जबकि सब भाजपाई ही कर रहे काम

Share this post:

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने रात में कई स्थानों का दौरा कर इस कारोबार का खुलासा किया था

https://youtube.com/shorts/xDvP-jH1G5E?feature=share

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी

कोरिया। जिले में अवैध कोयला कारोबार का मामला सामने आया है। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने रात में कई स्थानों का दौरा कर इस कारोबार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह अवैध धंधा कई वर्षों से चल रहा है। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जिलाध्यक्ष के बयान के बाद अवैध कोयला कारोबार रुक गया है। इस बीच कथित तस्करों का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें तस्करों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। तस्कर ऑडियो में कह रहा है भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ज्यादा उचकते है। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ता इस कारोबार में शामिल हैं। तस्करों ने यह भी दावा किया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद एसपी से बात कर कारोबार फिर शुरू कर दिया जाएगा।

पटना और चरचा थाना क्षेत्र में यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। कोरिया एसपी ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो ने भाजपा नेताओं पर इस अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया है

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail