जिले में आपदा से निपटने की तैयारी: कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश

Share this post:

बैठक में ब्लैकआउट ड्रिल के आयोजन का निर्णय लिया गया

कोरिया। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक हुई। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को शासन के निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने बड़े पुल, डैम, आश्रम और पर्यटन स्थलों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें फायर ब्रिगेड, सायरन सिस्टम और इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। कंट्रोल रूम, अस्पतालों की तैयारी और सिविल डिफेंस टीम के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ।

समिति ने ब्लैकआउट ड्रिल के आयोजन का निर्णय लिया। साथ ही आम जनता को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई।

बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एएसपी और एसडीएम उपस्थित थे। विभिन्न विभागों के अधिकारी और डिफेंस प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail