एक दिन… 5 ठिकाने… 512 बोरी धान जब्त ! महिला एसडीएम का धान खरीदी से पहले कोचियों पर बड़ा प्रहार

Share this post:

केल्हारी ब्लॉक में कोचियों का पूरा नेटवर्क ध्वस्त, ताबड़तोड़ छापों से अवैध स्टॉक करने वालों में हड़कंप

नई पहल न्यूज नेटवर्क। केल्हारी। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ प्रशासन ने अवैध धान खपाने की कोशिश में लगे कोचियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। केल्हारी की अनुविभागीय अधिकारी (SDM) इंदिरा मिश्रा ने बुधवार को पूरे ब्लॉक में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में कुल 512 बोरी अवैध धान जब्त कर कोचियों और अवैध स्टॉक करने वालों में भय व्याप्त कर दिया है।”कोचियों के खेल का अब अंत!” – इसी संकल्प के साथ केल्हारी एसडीएम इंदिरा मिश्रा ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत की। सुबह सलवा घुटरा मोड़ पर फिल्मी स्टाइल में पिकअप का पीछा कर 40 बोरी धान जब्त करने के बाद, एसडीएम मिश्रा ने पूरे दिन आराम नहीं किया। उनकी टीम ने अलग-अलग इलाकों में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी जारी रखी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सरकारी खरीदी से पहले बिचौलिए सक्रिय न हो सकें। एक ही दिन में 512 बोरी धान की यह बड़ी जब्ती प्रशासन की दृढ़ता और जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

सुबह से शाम तक जारी रहा ‘सर्च ऑपरेशन’

एसडीएम इंदिरा मिश्रा ने बुधवार को अवैध धान के खिलाफ सुबह सलवा घुटरा मोड़ पर पिकअप पकड़ने के बाद अपनी कार्रवाई को विराम नहीं दिया। उनकी टीम ने गोपनीय सूचनाओं पर काम करते हुए दिन भर केल्हारी ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों में छापामारी जारी रखी। डोड़की धान खरीदी केंद्र के समीप एक शेड में कोचिए द्वारा स्टॉक किया गया 74 बोरी धान जब्त किया गया। इसके तुरंत बाद, डोड़की तिराहा के पास एक झोपड़ी से 28 बोरी धान पकड़ा गया। सबसे बड़ी कार्यवाही चरवाही क्षेत्र में हुई, जहाँ आर के ट्रेडिंग नामक जगह से 170 बोरी पुराना धान जब्त किया गया। इसके अलावा, चरवाही में ही एक अन्य ठिकाने पर स्टॉक किया गया 200 बोरी धान भी टीम ने पकड़ा। एसडीएम इंदिरा मिश्रा ने पुष्टि की है कि इस एक ही दिन की सघन कार्रवाई में कुल 512 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। एसडीएम की इस तत्परता ने कोचियों और अवैध स्टॉक करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रशासन 15 नवंबर की धान खरीदी को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

कोचियों में हड़कंप

एसडीएम इंदिरा मिश्रा ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में धान का अवैध स्टॉक दिखाता है कि कोचिए आगामी धान खरीदी में धान खपाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। चरवाही में आर के ट्रेडिंग से जब्त 170 बोरी पुराना धान और 200 बोरी स्टॉक किया गया धान सीधे-सीधे मुनाफाखोरी और कालाबाजारी की कोशिश थी। एसडीएम की इस ‘ऑपरेशन क्लीन’ कार्यवाही से न केवल कोचियों में भय का माहौल है, बल्कि यह किसानों को भी यह भरोसा दिलाती है कि उनके धान को सही कीमत मिलेगी और बिचौलिए उनका लाभ नहीं छीन पाएंगे। जब्त किए गए सभी धान को सरकारी नियमों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित केंद्रों पर सुरक्षित रखा गया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail