
क्षेत्र में रेत माफियाओं है बेखौफ
बलरामपुर। जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रेत माफिया ने पुलिस आरक्षक शिवभजन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना बीती रात कन्हर नदी के पास लिब्रा गांव में हुई। यह क्षेत्र प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम के इलाके में आता है।
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम कन्हर नदी में अवैध रेत उत्खनन को रोकने पहुंची थी। माफिया रेत को झारखंड ले जाने की फिराक में थे। इससे दो दिन पहले पुलिस ने तीन ट्रैक्टर जब्त किए थे।
धमनी गांव के रहने वाले आरक्षक शिवभजन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज भेजा गया है। घटना में लापरवाही बरतने के कारण सरगुजा आईजी ने सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पाण्डेय को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।







