68 वोटों से शानदार जीत, बोले- ‘मोदी की गारंटी’ पूरी कराना और शिक्षकों की समस्या हल करना मेरी पहली प्राथमिकता

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय निर्वाचन में एक बड़ा बदलाव आया है। राजधानी रायपुर के भामाशाह भवन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सम्पन्न हुए चुनाव में रविन्द्र राठौर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फेडरेशन के नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 68 मतों के बड़े अंतर से हराकर प्रदेश के हजारों शिक्षकों का विश्वास जीता है। जीत के बाद रविन्द्र राठौर ने स्पष्ट कहा कि यह जीत समस्त शिक्षक साथियों के विश्वास की है, जिसे वह टूटने नहीं देंगे। उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षकों की हर छोटी-बड़ी समस्या का निराकरण करना और सरकार द्वारा किए गए ‘मोदी की गारंटी’ के वादों को पूरा कराना होगी।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने कहा,
जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र राठौर ने मीडिया से बात करते हुए अपने विचार और भविष्य की रणनीति साझा की:
- जीत विश्वास की: “यह जीत समस्त शिक्षक साथियों के विश्वास की जीत है। जिस विश्वास के साथ प्रदेश के शिक्षकों ने मुझ पर भरोसा किया है, यकीन मानें मैं उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा।”
- प्राथमिकता: “शिक्षकों की हर छोटी बड़ी समस्या का निराकरण और मोदी की गारंटी पूरा कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”
- संगठन का महत्व: उन्होंने निर्वाचन को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जिंदा रखने का माध्यम बताया। “इस लिए इसमें हार और जीत की बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि जीतने वाला और हारने वाला दोनों ही एक ही परिवार का हिस्सा है।
निष्पक्ष लोकतांत्रिक निर्वाचन

जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार नेताम ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रदेश का पहला शिक्षक संगठन है, जो पूरी ईमानदारी और जवाबदारी के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का निर्वाहन करता है। संगठन में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों का चुनाव होता है, जिसके लिए एक पृथक चुनाव आयोग का गठन किया गया है।
- मतदान: रायपुर के भामाशाह भवन में संपन्न हुए निर्वाचन में प्रदेश के समस्त ब्लॉक और जिले के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षगण सहित संस्थापक सदस्यगण मतदाता के रूप में उपस्थित हुए।
- मतदाताओं की संख्या: कुल 186 मतदाताओं में से 183 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे से चार बजे तक मतदान हुआ, जिसके तुरंत बाद मतगणना की गई।



About The Author














