मिनी स्टेडियम में स्काई वॉचिंग कार्यक्रम, मंगल-वृहस्पति समेत कई खगोलीय पिंड दिखे
टेलीस्कोप से बच्चों द्वारा चांद देखने का वीडियो इस लिंक पर क्लिक कर देखे


कोरिया।जिले में रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग प्रोग्राम में बच्चों ने खगोलीय पिंडों का अवलोकन किया। जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी और ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए।



विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक टेलीस्कोप से चंद्रमा की सतह पर क्रेटर, मंगल और वृहस्पति ग्रह का अवलोकन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और तार्किक सोच को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से खगोल विज्ञान से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे।

जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों को विज्ञान के एक मंच पर लाने का प्रयास था। जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से ऐसे कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और एसपी रवि कुर्रे भी मौजूद रहे। उन्होंने भी बच्चों के साथ टेलीस्कोप से खगोलीय पिंडों का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए न केवल एक शैक्षणिक अनुभव था, बल्कि उन्हें यह भी समझाया कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है।




