The specified slider id does not exist.

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की डबल डिमांड : दिवाली से पहले DA में 3% की बढ़ोतरी और रजत जयंती विशेष बोनस की मांग !

Share this post:

केंद्र के फैसले के बाद बढ़ी आस, अब ‘साय सरकार’ की बारी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने के बाद, अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों ने भी कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर दो बड़ी और महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं: जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता (DA) तत्काल प्रभाव से दिया जाए, और राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दिवाली से पहले विशेष बोनस दिया जाए।

केंद्र के समान DA की मांग, जुलाई 2025 से भुगतान पर जोर

वर्तमान में 3% पीछे हैं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी

इस समय छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जा रहे DA से 3 प्रतिशत कम है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2025 से 3% DA का लाभ देने की घोषणा कर दी है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक और छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र के समान देय तिथि यानी जुलाई 2025 से ही महंगाई भत्ता दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह मांग फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख है और 25 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास में हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से इस पर सकारात्मक आश्वासन भी मिला था।

रजत जयंती वर्ष का उपहार: दिवाली से पहले बोनस की अपील

फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को लिखे एक और पत्र में एक खास मांग रखी है। चूंकि इस समय छत्तीसगढ़ राज्य में रजत जयंती वर्ष 2025 मनाया जा रहा है, फेडरेशन ने राज्य के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रोत्साहन और सम्मान स्वरूप दिवाली से पहले विशेष बोनस देने की मांग की है। उनका तर्क है कि राज्य के गठन के 25 सालों की ऐतिहासिक यात्रा में अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, जिसके लिए यह विशेष बोनस जरूरी है। 125 मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की इन दोनों जायज और प्रमुख मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेंगे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail