भाजपा विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह बोलीं, जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रामानुजनगर। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश करते हुए जिला पंचायत सदस्य मोनिका सिंह, जो कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा से भाजपा विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पुत्री हैं, ने रामानुजनगर स्थित विश्रामगृह में चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 101 जरूरतमंद परिवारों को स्वेच्छानुदान राशि प्रदान की और उन्हें राहत पहुँचाई। मोनिका सिंह ने कहा कि जनता की सेवा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। स्वेच्छानुदान राशि उन परिवारों तक राहत पहुँचाने का प्रयास है, जो कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बनारसी राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, महामंत्री सौभाग्य दुबे, पूर्व महामंत्री सुमंत साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवदयाल सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, राधेश्याम शर्मा, सुखसाय बैगा, गणपत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश मरकाम, संशोधन सिंह, बंशीलाल शर्मा, सरपंच हिंगबली पैकरा, अजय प्रताप सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष शशांक दुबे, नारायण विश्वकर्मा, तीरथ राजवाड़े, देवीदयाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमित सिंह, रविंद्र खाखा, फूलसाय राजवाड़े, हीरा लाल राजवाड़े, सुशील सिंह, विजय सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान
मदद प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। श्रद्धालुओं और आमजन ने इस कदम को सराहते हुए कहा कि त्योहारों से पहले यह मदद किसी संजीवनी से कम नहीं है।
क्षेत्र में बन रही मजबूत पहचान
जनता के बीच सीधे संवाद और त्वरित मदद से जिला पंचायत सदस्य मोनिका सिंह ने कम समय में ही क्षेत्र में अपनी अलग सामाजिक और राजनीतिक पहचान बनाई है। उनके इस कार्य ने उन्हें जनता से और गहराई से जोड़ दिया है।

About The Author














