The specified slider id does not exist.

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पांडातराई को बड़ी सौगात :  उप तहसील की स्थापना को मिली स्वीकृति

Share this post:

जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, अब घर-गाँव के पास ही मिलेंगी राजस्व और प्रशासनिक सेवाएँ

विधायक भावना बोहरा ने कहा, यह केवल प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में सशक्त कदम

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। वर्षों से चली आ रही नगर पंचायत पांडातराई की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से यहाँ उप तहसील की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। इस फैसले से अब आमजन को भू-राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर तहसील कार्यालय का रुख नहीं करना पड़ेगा।

जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

नई उप तहसील के जरिए क्षेत्रवासियों को भूमि संबंधी काम जैसे –

राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी, खसरा-खतौनी, नामांतरण व बंटवारा

आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र जारी करना

जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित सेवाएँ

विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी व आवेदन

अब सीधे पांडातराई में ही उपलब्ध होंगी। इससे जनता का समय और संसाधनों की बचत होगी और शिकायतों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित होगा।

विधायक भावना बोहरा का वक्तव्य

विधायक भावना बोहरा ने कहा, जब आप जनहित के लिए प्रयास करते हैं और वह प्रयास सफल होते हैं तो उसकी ख़ुशी व्यक्त करना आसान नहीं होता। पांडातराई और आसपास की जनता लंबे समय से उप तहसील की मांग कर रही थी। हमने लगातार इस मुद्दे पर पहल की और आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी की स्वीकृति से यह सपना साकार हुआ। उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह उप तहसील क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

जनता और सरकार का आभार

भावना बोहरा ने इस उपलब्धि का श्रेय जनता के सहयोग और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा, नगर पंचायत पांडातराई की जनता के समर्पण का ही परिणाम है कि आज हम इस उपलब्धि का साक्षी बने हैं। मैं मुख्यमंत्री जी और राजस्व मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail