प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन ने किया सम्मान
अटल जी की स्मृति को समर्पित, राष्ट्र और सनातन सेवा का प्रतीक बना सम्मान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन ने अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “अटल भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत रत्न पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति और उनकी अमर विरासत को समर्पित है। राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में देशभर के प्रबुद्धजन, साहित्यकार और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वह क्षण था जब प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “अटल भूषण पुरस्कार” से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पुरस्कार उन विभूतियों को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र और समाजहित को सर्वोपरि मानते हुए अपना जीवन सनातन मूल्यों, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने में लगा दिया।
अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल जी को एक दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कवि और राष्ट्र निर्माता के रूप में याद किया। राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन साहित्य, कविता, युवा नेतृत्व और सुशासन के प्रसार में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
सम्मान ग्रहण करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा—
यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उस ‘घरवापसी’ अभियान का है, जो राष्ट्र और सनातन मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। यह पुरस्कार हमें और अधिक दृढ़ संकल्प, शक्ति और प्रेरणा देगा ताकि आने वाले समय में घरवापसी अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

About The Author














