मासूम के दिल में छेद, इलाज के लिए मदद की गुहारः कलेक्टर ने सुनी गंभीरता से फरियाद, ईलाज के लिए अब मंत्री जी आपकी है दरकार

Share this post:

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी से गुहार लगाते हुए परिजन

कोरिया के शिवपुर चरचा के रहने वाले परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार, स्वास्थ्य मंत्री से मदद की आस

कोरिया। जिले के चरचा में एक परिवार अपने मासूम बच्चे के दिल में छेद के इलाज के लिए संघर्ष कर रहा है। परिवार ने जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी से मदद की गुहार लगाई है।

परिवार पहले ही बिलासपुर के निजी अस्पताल और रायपुर के साईं अस्पताल में इलाज करवा चुका है। दोनों अस्पतालों ने उच्च स्तरीय चिकित्सा की सलाह दी है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज नहीं करवा पा रहा है।

कलेक्टर त्रिपाठी ने परिवार की समस्या को गंभीरता से सुना है। उन्होंने परिवार को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने को कहा है। साथ ही आश्वासन दिया है कि छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार हर संभव मदद की जाएगी।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अविभाजित कोरिया जिले से आते हैं। परिवार को उनसे भी मदद की उम्मीद है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबों के लिए विभिन्न बीमारियों के इलाज की योजनाएं चल रही हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से परिवार को आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail