अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन बोले, हिंदी हमें जोड़ती है, इसे जीवन और कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाना होगा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एसईसीएल मुख्यालय में 15 सितम्बर 2025 को “राजभाषा पखवाड़ा उद्घाटन समारोह” बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी और श्रमिक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर सीएमडी हरीश दुहन ने कहा—
“हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि यह हमें एक सूत्र में बांधती है। हिंदी सरल, सुगम और रोजगार की भाषा है। इसकी स्वीकार्यता पूरे देश में है और यह हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है।”
✦ केन्द्रीय मंत्रियों और चेयरमेन कोल इंडिया का संदेश
इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे और चेयरमेन कोल इंडिया पीएम प्रसाद के संदेशों का पठन किया गया। सभी ने हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने और इसे कार्य संस्कृति में और सशक्त रूप से लागू करने पर बल दिया।

✦ प्रतियोगिताओं की श्रृंखला
राजभाषा पखवाड़ा 14 से 28 सितम्बर तक आयोजित होगा। इसके अंतर्गत—
हिंदी पत्र एवं टिप्पण लेखन
हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता
चित्र आधारित हिंदी कहानी लेखन
गृहणियों हेतु निबंध लेखन
कम्प्यूटर आधारित हिंदी टंकण प्रतियोगिता
हिंदी अंताक्षरी
हिंदी भाषण प्रतियोगिता
आयोजित की जाएंगी।
पहले दिन मुख्यालय में आयोजित हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
About The Author














