The specified slider id does not exist.

डेंटल कांफ्रेंस के मंच पर मुस्कान, सम्मान और गर्व… मुख्यमंत्री का स्वागत करती नज़र आई स्वास्थ्य मंत्री की डॉक्टर बिटिया

Share this post:

डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ स्वागत, रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में सेवा दे रहीं डॉ. कंचन बनीं कार्यक्रम की खास आकर्षण

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। पिता मंच पर बैठे थे बतौर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बेटी हाथ में बुके लिए मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आगे बढ़ रही थी। यह क्षण केवल औपचारिक नहीं बल्कि भावनाओं से भरा हुआ था। तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 के शुभारंभ मौके पर मंच पर हुआ यह नजारा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और उनकी दंत चिकित्सक बेटी डॉ. कंचन जायसवाल के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बन गया। डॉ. कंचन जायसवाल, जो इन दिनों रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में अपनी सेवाएँ दे रही हैं, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की बिटिया ही नहीं बल्कि एक युवा दंत चिकित्सक के रूप में भी लोगों की मुस्कान सुरक्षित रखने का काम कर रही हैं। जब उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुके देकर स्वागत किया, तो पूरे हॉल की निगाहें इस पल पर ठहर गईं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा  मानव की मुस्कान सबसे कीमती है और उसे सुरक्षित रखने में दंत चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं, इस मंच पर मौजूद डॉ. कंचन की मुस्कान ने इस संदेश को और जीवंत बना दिया।

पिता के लिए गौरव का क्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के लिए यह पल बेहद खास था। एक ओर वे स्वयं पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, दूसरी ओर उनकी बेटी जनसेवा की उसी राह पर डॉक्टर बनकर योगदान दे रही है। मंच से बेटी को अपने पेशेवर दायित्व निभाते देख पिता की आँखों में गर्व और आत्मीयता दोनों छलक उठीं।

कॉन्फ्रेंस का महत्व

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया और दंत चिकित्सकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि गुटखा, पान मसाला और तंबाकू से बढ़ते मुँह के कैंसर की रोकथाम में दंत चिकित्सकों को आगे आना होगा। इस अवसर पर डेंटल एसोसिएशन की वार्षिक स्मारिका का विमोचन भी हुआ।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail