The specified slider id does not exist.

शिक्षक दिवस पर पंडरिया में भव्य समारोह : विधायक भावना बोहरा ने जताया कृतज्ञता भाव

Share this post:

शिक्षक ही जीवन के दीपस्तंभ हैं : पंडरिया विधायक भावना बोहरा, 1500 से अधिक शिक्षकों का भव्य अभिनंदन, 20 शिक्षकों को विशेष सम्मान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने अपने क्षेत्र के समस्त शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों का अभिनंदन कर उन्हें शिक्षा के प्रति उनके समर्पण व योगदान के लिए सम्मानित किया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में आयोजित शिक्षक अभिनंदन समारोह में लगभग 1500 से अधिक शिक्षक व प्राचार्य उपस्थित रहे, जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 20 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं विशेष योगदान के लिए शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

✦ विधायक बोहरा का संदेश

विधायक भावना बोहरा ने कहा, “गुरु ही वे दीपस्तंभ हैं, जिनके ज्ञान, मार्गदर्शन और मूल्यों से जीवन की दिशा तय होती है। भारतीय संस्कृति में शिक्षक को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान स्थान दिया गया है। एक शिक्षक की सबसे बड़ी पहचान तब होती है, जब उसका शिष्य उससे आगे निकल जाए और यह गर्व की बात होती है। उन्होंने महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि आज का यह समारोह न केवल उनकी स्मृति को समर्पित है, बल्कि हमारे जीवन को ज्ञान और नैतिकता से आलोकित करने वाले सभी शिक्षकों को कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

✦ शिक्षक समाज की रीढ़

भावना बोहरा ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और समाज में नई चेतना जगाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। समग्र शिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता और अधिक सशक्त हुई है।

✦ समारोह में भारी उत्साह

कार्यक्रम में करीब 2000 से अधिक लोग शामिल हुए जिनमें शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, दीपा धुर्वे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों व शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail