The specified slider id does not exist.

समाज के असली पथप्रदर्शकों को नमन : शिक्षक दिवस पर विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया में कल शिक्षक अभिनंदन समारोह

Share this post:

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों का होगा सम्मान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा स्तरीय शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को पीपल श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उडियाकला (जिला कबीरधाम) में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने ज्ञान, निष्ठा और अनुशासन से समाज को नई दिशा दी है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर होगा आयोजन

भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित इस समारोह का उद्देश्य शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका को याद करना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा –
हमारे शिक्षक ही समाज और राष्ट्र की रीढ़ हैं। उनका त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करती है। शिक्षक समाज का असली पथप्रदर्शक है और यह समारोह उन्हीं गुरुजनों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।

गुरु: राष्ट्र निर्माण की धुरी

विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के लिए यह सम्मान समारोह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को सार्वजनिक रूप से मान्यता देने का अवसर है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail