वीडियो : किसानों के हक़ की लड़ाई में आम आदमी पार्टी सड़कों पर : सरकार पर लगाया वादाख़िलाफी का आरोप

Share this post:

यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ एमसीबी जिले के जनकपुर में धरना-प्रदर्शन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़/जनकपुर। प्रदेश में यूरिया खाद की भारी किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर के जनकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज उठाई।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने कहा कि, आधा खरीफ सीजन गुजर जाने के बावजूद यूरिया और डीएपी की कमी बनी हुई है। सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम रही है। सहकारी समितियों में भंडारण न होने से किसान मजबूरी में निजी विक्रेताओं से 4 से 5 गुना अधिक दाम पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि खाद आपूर्ति को लेकर किए गए वादे महज “जुमले” साबित हुए हैं।

किसानों की बढ़ी मुश्किलें – आत्महत्या तक की नौबत

मिश्रा ने कहा कि राज्यभर में किसानों ने करीब 1200 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर खरीफ फसल बोई है। समय पर खाद न मिलने से धान, दलहन और तिलहन की फसलों पर संकट मंडरा रहा है। 266 रुपये का यूरिया किसानों को 1200 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। पहले 1350 रुपये प्रति बैग मिलने वाला डीएपी अब 2200 रुपये में उपलब्ध है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की कमी से खेतों में दरारें पड़ रही हैं, ऐसे में खाद की अनुपलब्धता ने किसानों की स्थिति और बिगाड़ दी है।

किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी : आप

आप जिला संगठन ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि अगले सप्ताह तक स्थिति सामान्य नहीं हुई तो पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर बड़ा आंदोलन करेगी। जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने कहा किसान सबका पेट भरता है, लेकिन सरकार की नाकामी ने आज उसी अन्नदाता को आत्महत्या की कगार पर ला खड़ा किया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail