The specified slider id does not exist.

श्रमिक की मौत पर सख्त हुईं विधायक शेषराज हरबंश : ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने व मृतक के परिजनों को नौकरी वो मुआवजे की मांग

Share this post:

पामगढ़ में शोक, मुलमुला के प्रताप बर्मन की मौत पर विधायक ने दिलाया इंसाफ का भरोसा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पामगढ़। विधानसभा क्षेत्र के मुलमुला निवासी स्व. प्रताप बर्मन की असामयिक मौत ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। 26 अगस्त 2025 को बिलासपुर रेल कोचिंग डिपो में ठेकेदार के अधीन कार्य करते समय दुर्घटना का शिकार होकर प्रताप बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 28 अगस्त को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना पर क्षेत्र की विधायक शेषराज हरबंश ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिलासपुर रेल मंडल प्रबंधक को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

विधायक ने उठाई ये मांगें

1. परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

2. परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

3. घटना के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

क्षेत्र में शोक की लहर

स्व. प्रताप बर्मन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे संकट में है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी ठेकेदार की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

विधायक शेषराज हरबंश ने कहा –

यह बेहद दुखद है कि रोज़ी-रोटी के लिए मेहनत करने वाले एक ईमानदार मजदूर को ठेकेदार की लापरवाही ने असमय छीन लिया। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि पीड़ित परिवार को त्वरित राहत मिले और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। यह मामला न केवल एक परिवार की पीड़ा है, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न भी है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail