
भाजपा नेता नीलेश मिश्रा की बातों का उपस्थित जनसमूह ने ताली बजाकर किया समर्थन

सुशासन तिहार के तहत प्रदेश के मुखिया इन दिनों प्रदेशभर के दौरे पर है। मुख्यमंत्री प्रदेश की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत विधानसभा के भरतपुर ब्लाक के मथमौर पहुंचे तो भाजपा नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने ही स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल दी। जनकपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष और भरतपुर सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विधायक प्रतिनिधि नीलेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के हालातों से अवगत कराते हुए कहा, कि हमें इलाज के लिए 100 किलोमीटर दूर शहडोल, मनेन्द्रगढ़ और बिजुरी जाना पड़ता है। भाजपा नेता ने खुद की सरकार में ही प्रताड़ित होना मुख्यमंत्री को बताया। इस पर सीएम ने कहा कि इसके पहले जब वे आये थे तब वो 100 बिस्तर अस्पताल खोलने की घोषणा किये थे । इस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विधायक प्रतिनिधि नीलेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 100 बिस्तर अस्पताल है सेटप नही है। तब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा समय लगता है न। नीलेश मिश्रा जो नगर पंचायत जनकपुर के उपाध्यक्ष भी है उन्होंने सीएम से सीधा संवाद करते हुए यहां तक कह दिया कि इस क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रताड़ित हो रहे है। प्रसव के लिए 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है यहां डाक्टर नही रहते । इतने सालों में स्वास्थ्य सुविधा अच्छी नही मिल पाई है। विधायक प्रतिनिधि नीलेश मिश्रा की बात का उपस्तिथ जनसमूह ने भी ताली बजाकर समर्थन किया।
भाजपा नेता नीलेश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,
मथमौर में मुख्यमंत्री के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में कुशल डॉक्टरों एवं स्टाफ की कमी,जीवन रक्षक उपकरणों से संबंधित विषयों एवं समस्याओं पर मुखरता से अपनी बात रखा एवं सुशासन तिहार वाली आवेदन की प्रति को सौंपा, मथमौर में उपस्थिति जनसमूह का भी मुझे भरपूर समर्थन मिला। मुख्यमंत्री जी ने बड़े ही गंभीरता से विषयों को सुना एवं कहा की बजट में 100 बिस्तरीय अस्पताल आ चुका है जल्द ही सभी सुविधाओं ( फुल सेटअप) के साथ चालू होगा। नीलेश का कहना है कि, स्वास्थ्य विभाग अभी बस से नही, सालों से बदतर स्थिति में है।








