छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मंडल-सेक्टर कमेटियों की मजबूती के लिए कसी कमर, 33 ज़िलों में नियुक्त किए गए नए जिला प्रभारी

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देश पर मंडल-सेंटर कमेटी गठन कार्यक्रम 2025 के तहत सभी 33 ज़िलों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले चुनावों की तैयारी अब संगठन के हर स्तर पर तेज़ी से होगी। आदेश में ज़िला प्रभारी नेताओं के नाम और उनके संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि ब्लॉक और मंडल स्तर तक संवाद को सशक्त किया जा सके।

कुछ प्रमुख नियुक्तियाँ :

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : अमरजीत भगत

कोरिया : डॉक्टर विनय जायसवाल

सूरजपुर : अंबिका सिंहदेव

रायपुर शहरी और ग्रामीण: डॉ. शिवकुमार डहरिया

बलौदाबाजार: मोहम्मद अकबर

कोरबा शहर एवं ग्रामीण: डॉ. प्रेमसाय सिंह

बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण:  उमेश पटेल

राजनांदगांव शहर एवं ग्रामीण: अनीता शर्मा

प्रदेश महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गिल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि सभी ज़िला प्रभारी अपने क्षेत्र में कमेटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को दिशा-निर्देशानुसार पूर्ण करें।

इस निर्णय के पीछे रणनीति :

कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत कर आगामी स्थानीय चुनावों और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों के लिए कमर कस चुकी है। ज़िला प्रभारियों को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय करने की यह कवायद पार्टी के अंदरूनी ढांचे में ऊर्जा भरने और कार्यकर्ताओं में भरोसा जगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सूची सिर्फ़ औपचारिकता नहीं, बल्कि कांग्रेस की एक बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी अब हर ज़िले में चुनावी समीकरण साधने, नाराज़ कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर तक नेटवर्क खड़ा करने के लिए फोकस कर रही है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि संगठनात्मक ढांचे को नई धार देने और मैदान में उतरने का वक्त आ गया है। मंडल-सेंटर कमेटी गठन कार्यक्रम 2025 के तहत की गई ये नियुक्तियाँ आने वाले समय में पार्टी की दिशा और दशा तय करने में निर्णायक होंगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail