राजस्व विभाग में सन्नाटा छाने की आहट, तहसीलदार संघ सरकार से नाराज़ !

Share this post:

सूत्रों का दावा : राजस्व सेवा ठप होने की कगार पर, तहसीलदारों की कलमबंद हड़ताल संभव !


नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व तंत्र में बड़ी हलचल के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 21 जुलाई (सोमवार) से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जा सकते हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों की मानें तो “छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ” के सदस्यों में लगातार गहराता असंतोष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

संघ से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि  –

तहसीलों में लगातार संसाधनों की भारी कमी है,

कार्यभार अत्यधिक है,

और अधिकारियों पर बिना जांच के निलंबन जैसी कार्रवाई उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर संभवतः मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और राजस्व मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें यह मांग की जाएगी कि जब तक समुचित संसाधन और न्यायोचित समाधान नहीं होता, तब तक समयबद्ध सेवाओं का निर्वहन कठिन है। यदि सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो सूत्रों के अनुसार यह वर्ग हड़ताल की घोषणा कर सकता है, जिससे आम जनता को नामांतरण, प्रमाणपत्र, विवाद निवारण, अपील जैसी जरूरी सेवाओं में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सरकार की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सोमवार से प्रदेश की राजस्व व्यवस्था चरमरा जाएगी…?

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail