वीडियो : ब्रेकिंग: सीएम के OSD के घर चोरी, चांदी की लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां और नगदी पर हाथ साफ

Share this post:

2 A कॉलोनी, सूरजपुर में वारदात, सीएम के OSD रवि मिश्रा के माता-पिता रायपुर गए हुए थे , पीछे से चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओएसडी (OSD) रवि मिश्रा के विश्रामपुर स्थित सूने मकान में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने घर में घुसकर चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, 11 चांदी के सिक्के, और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

घर था सूना, माता-पिता थे रायपुर में

जानकारी के मुताबिक, OSD रवि मिश्रा के माता-पिता बीते दो दिनों से रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। वारदात सूरजपुर के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की 2A कॉलोनी की है, जहां OSD का निजी आवास स्थित है।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंची।
घर की बारीकी से जांच की जा रही है, फिंगरप्रिंट और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सीएम के स्टाफ से जुड़ा मामला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने जिला प्रशासन को हिला कर रख दिया है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारी के घर की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चिंता और आक्रोश है।

OSDHouseTheft #छत्तीसगढ़_चोरी #VishrampurNews #ChhattisgarhCrime #CMOfficeSecurity

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail