वीडियो : NSUI का टोल प्लाजा पर हल्ला बोल : छात्र हित, स्थानीय रोजगार और नागरिक सम्मान के लिए रायपुर में हुआ उग्र प्रदर्शन

Share this post:

चार सूत्रीय मांगों के साथ घेरा तरपोंगी टोल प्लाज़ा, एनएसयूआई रायपुर जिले के कार्यक्रम में छात्र नेताओं का हौंसला बढ़ाने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय भी पहुंचे

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। जिले में छात्र संगठन NSUI ने शनिवार को तरपोंगी टोल प्लाज़ा पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सरकार और टोल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यह प्रदर्शन चार प्रमुख जनहित मुद्दों को लेकर किया गया, जिनमें छात्रों के लिए स्टूडेंट टोल पास, स्थानीय युवाओं को रोजगार, CG 04 वाहनों से टोल टैक्स खत्म करने, और टोल कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार रोकने जैसी मांगें शामिल रहीं। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में NSUI कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाज़ा का घेराव किया और जमकर नारेबाज़ी की।

यह हैं NSUI की चार सूत्रीय मांगें :

1. स्थानीय CG 04 वाहनों से टोल टैक्स समाप्त हो — रायपुर जिले की सीमा पर लगने वाला टोल टैक्स आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। NSUI ने इसे अन्यायपूर्ण करार देते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की।

2. छात्रों के लिए स्टूडेंट टोल पास की व्यवस्था — रोजाना रायपुर आकर पढ़ने वाले हजारों छात्रों के लिए किसी तरह की टोल छूट या पास की व्यवस्था नहीं है। NSUI ने इसे शिक्षा में बाधा बताते हुए टोल टैक्स में पूरी छूट या विशेष स्टूडेंट पास की मांग की।

3. टोल प्लाजा स्टाफ का व्यवहार सुधारें — संगठन ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी नागरिकों, खासकर महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों से अशोभनीय व्यवहार करते हैं। NSUI ने टोल स्टाफ को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने व शिकायत पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी।

4. स्थानीय युवाओं को टोल में रोजगार मिले — संगठन का आरोप है कि टोल प्रबंधन स्थानीय बेरोजगार युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रहा है। NSUI ने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख चेहरे :

नीरज पांडेय, अमित शर्मा, हेमंत पाल, प्रशांत गोस्वामी, राजा देवांगन, विशाल कुकरेजा, कुणाल दूबे, विकास राजपूताना, हरिओम तिवारी, शिवांक सिंह, वैभव मुजेवार, श्रेयांश परघनिया, संयम सिंह, गावेश साहू, अंकित शर्मा, आलोक सिंह, भूपेंद्र, सत्यदास, प्रिंस और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NSUI का अल्टीमेटम :
अगर सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो NSUI टोल विरोध को जिला से प्रदेश स्तर तक उग्र आंदोलन में बदलेगी।

आंदोलनकारियों के मुखर तेवर :

नीरज पांडेय (प्रदेश अध्यक्ष, NSUI) ने कहा –
“यह सिर्फ टोल टैक्स नहीं, बल्कि युवाओं, छात्रों और नागरिकों की आवाज़ है जिसे दबाया नहीं जा सकता। जब तक न्याय नहीं मिलता, NSUI का संघर्ष जारी रहेगा।”

प्रशांत गोस्वामी (जिला अध्यक्ष, NSUI) ने कहा –
“सरकार को चेतावनी है कि यदि हमारी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो ये आंदोलन सिर्फ रायपुर नहीं, पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail